उरुगुए में लोग बहुत कम चाय पीते हैं। यहाँ
बहुत सारे लोग सोचते हैं कि चाय बीमार व्यक्ति और बूढीऔरतों के लिए है।
आदमियों को चाय नहीं पसंद हैं। वे सोचते हैं कि सिर्फ महिलाऐं चाय पीती
हैं। अगर आप एक आदमी को चाय देना चाहते हैं तब वह आदमी आपको बोलेगा कि वह
बीमार नहीं है और उसको चाय नहीं चाहिए :) बच्चे दूध और चीनी के साथ चाय पीते हैं।
वयस्क व्यक्ति बिना दूधकी चाय पीते हैं। मेरे देश में चाय बहुत सरल है: गर्म पानी, कुछ चीनी और एक चाय बैग।
जब हमें जुकाम हैं तब हम नींबू और शहद के साथ चाय पीते हैं।
मेरे देश में, ईस्टर रविवार को, हम ईस्टर अंडे खाते हैं। ये अंडे चॉकलेट
से बनाते हैं।
सुपर- बाज़ार से हम बहुत सारे ईस्टर अंडे खरीद सकते हैं … कुछ
छोटे, कुछ बड़े। ईस्टर अंडों में कभी-कभी कुछ टोफियाँ होती हैं या कुछ बहुत छोटे
खिलौने भी होते हैं। ईस्टर अंडे बहुत सुन्दर होते हैं।ये स्वादिष्ट भी होते हैं। मैं अपने पति के साथ हर साल, ईस्टर के दिन, सुपर-बाज़ार से सुन्दर ईस्टर अंडे खरीदते हैं।मुझे ईस्टर का दिन बहुत पसंद है ! :)
उरुगुए में लोग बहुत अच्छा नहीं खाते हैं। हम तो बहुत सारा मांस खाते है पर कम
सब्जियाँ खाते हैं। मांस महंगा है लेकिन सब लोग यह हर रोज़ खाना चाहते हैं!
मेरे देश में हम मुर्गी, गाय, मछली, सूअर और भेड़ खाते हैं।
हम बहुत सारा आटा और चीनी भी खाते हैं। हम बिस्कुट, केक और ब्रेड बहुत पसंद करते हैं।
हम बहुत सारा तला हुआ भोजन खाते हैं। हमारे कुछ पारंपरिक खाने तले हुए हैं।
मैं चॉकलेट बहुत पसंद करती हूँ। मेरे लिए चॉकलेट सबसे स्वादिष्ट
मीठा खाना है। जब मैं सुपर बाज़ार जाती हूँ तब मुझे चॉकलेट की जगह जाना
पसंद है। मेरे देश में बहुत सारेचॉकलेट हैं। हमारे पास बहुत मीठा चॉकलेट,
कम मीठा चॉकलेट, स्ट्राबेरी के साथ चॉकलेट, मिंट के साथ चॉकलेट, बादाम के साथ चॉकलेट और नारंगी के साथ चॉकलेट भी हैं। लोग बोलते हैं कि स्विस चॉकलेट
सबसे अच्छा चॉकलेट है। लेकिन मेरी फ़्रांसिसी की अध्यापक ने कहा कि बेल्जियम चॉकलेट सबसे अच्छा चॉकलेट है ! मेरे देश में बेल्जियम चॉकलेट नहीं है।
मैंने कभी यह चॉकलेटनहीं खाई है तो मुझे आशा है कि एक दिन मैं यह चॉकलेट
मिलूंगी ! क्या आपको चॉकलेट पसंद हैं?